सरायपाली

सरायपाली : पुलिस ने दिवंगत बेटे के कार्यक्रम के लिए मुहैया कराया राशन

 

सरायपाली। पुलिस एक ऐसा महकमा है, जिसको लेकर आम लोगों की राय नकारात्मक ही रहती है. लेकिन सरायपाली पुलिस ने ऐसा काम किया है, जिसकी सभी लोग सराहना कर रहे हैं.

दरअसल, सरायपाली के वार्ड 15, महलपारा निवासी धरमसिंह चौहान के लड़के दुष्यंत चौहान का सप्ताहभर पहले निधन हो गया था. अंतिम संस्कार का कार्यक्रम तो किसी तरह से परिवार ने पूरा किया, लेकिन इसके बाद आगे के कार्यक्रमों के लिए गरीब परिवार अपने को असहाय महसूस करने लगा. ऐसे में धरमसिंह थाने पहुंचा और थाना प्रभारी आशीष वासनिक को सातदिनयांकर्म के लिए आमंत्रित करते हुए अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मदद की गुहार लगाई.

शोकाकुल परिवार की स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने थाना स्टाफ के साथ धनराशि एकत्रित कर सातदिनयांकर्म और गंगा भोज में लगने वाले राशन उपलब्ध कराया. आयोजन में करीब 200 लोग शामिल हुए, जिनके भोजन की पूरी राशि का वहन किया गया. आयोजन में शामिल लोगों के साथ-साथ आम लोगों ने भी गरीब परिवार की मदद के लिए पुलिस का आभार जताया.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!