छत्तीसगढ़

कोरोना महामारी खौफ़ फिर हावी, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय इस तारीख तक बंद…

कोरोना वायरस को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। शहर स्थित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को 5 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। विवि कर्मी की नोवल कोरोना वायरस के चपेट में आने के चलते संक्रमण की रोकथाम नियंत्रण करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। कुलसचिव प्रो आईडी तिवारी ने आदेश जारी कर विवि को बंद करने की जानकारी दी है।

इसी कड़ी में संगीत संकाय अंतर्गत संचालित व्यायामशाला और म्यूजिक स्टूडियो के संचालन को भी तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। इसके अलावा नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के के लिए समय-समय पर शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश यथावत ही लागू रहेगा।

5 जनवरी तक ऑनलाइन क्लास

विश्वविद्यालयीन सदस्य के कोरोना संक्रमित होने के कारण कोविड-19 के रोकथाम के लिए क्लास संचालन में भी फेरबदल किया गया है। बताया जा रहा है कि संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये विश्वविद्यालय की समस्त कक्षाओं को 01 से 05 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!