नेकी की दीवार में लगी भीषण आग…. हादसा या बदमाशी तफ्तीश जारी

जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन के पास नेकी की दीवार में आग लग गई। नेकी की दीवार पर बनाया गया फाइबर का पूरा आर्ट वर्क जलकर खाक हो गया। आशंका जताई जा रही है कि जलती हुई सिगरेट फेंके जाने या फिर ठंड की वजह से अलाव पास में ही जलाने की वजह से आग फैली होगी। फिलहाल घटना की जांच पुलिस की टीम भी कर रही है। राजधानी रायपुर में साल के पहले ही दिन एक हादसा हो गया, जिसमें जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन के पास नेकी की दीवार में आग लग गई। यहां लोग अपने पुराने कपड़े छोड़ जाते हैं। उन तमाम कपड़ों में भी आग लग गई और सब कुछ चंद मिनटों में स्वाहा हो गया।नेकी की दीवार पर बनाया गया फाइबर का पूरा आर्ट वर्क जलकर खाक हो गया। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी। मगर फायर ब्रिगेड के आते तक यहां बचाने के लिए कुछ नहीं बचा। घटना रात 12:15 के आसपास हुई। आग कैसे लगी अब तक पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि आसपास रहने वाले किसी बेघर ने ठंड से बचने आग जलाई होगी जिसकी वजह से आग फैली होगी। आधी रात हुए इस हादसे के दौरान आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। फिलहाल घटना की जांच पुलिस की टीम भी कर रही























