सरायपाली

सरायपाली: घर के सामने खडे कार का शीशा फुटा

सरायपाली (काकाखबरीलाल).शहर में इन दिनों पुनः असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं। रात के अंधेरे मे ं वाहनों में तोड़फोड़ व छोटी मोटी चोरियों जैसे कार्यों को वे अंजाम दे रहे हैं। विशेष रूप से नशे के आदि युवा व किशोर इस तरह के कार्यों को करते हैं। बीते दिनों शहर के वार्ड क्र. 7 में एक बार फिर ऐसा वाकया देखा गया, जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि में घर के सामने खडे कार का शीशा फोड़ दिया था।वार्ड क्र.7 में सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे मोहल्ले में निवासरत राजेन्द्र कुमार निर्मलकर ने बताया कि 11 दिसम्बर की रात प्रतिदिन की तरह उनकी कार बाहर गली में खड़ी थी। 12 दिसम्बर को सुबह जब वे घर से निकलकर बाहर गली में देखे तो किसी शरारती तत्व ने उनके कार का शीशा फोड़ दिया था। इससे उन्हें हजारों का नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि गली में अक्सर शरारती तत्वों के द्वारा इस तरह के कार्य किए जाते हैं।

लगभग दो माह पूर्व वार्ड क्र. 8 के रेस्ट हाउस गली में भी किसी ने एक अन्य कार का शीशा फोड़ दिया था। यह वार्ड शहर के मुख्य मार्ग से अंदर हो जाता है और छोटे छोटे गलियां में रात्रि 12 बजे के बाद सुनसान रहती है, जिसका फायदा उठाते है। आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है, जिससे मोहल्लेवासियों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। साथ ही उनके द्वारा क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज करने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह गाड़ी का कांच तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही नही होने से उनके हौसले बुलंद होते जा रहे है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!