एक बाइक पर तीन दोस्त, घर लौट रहे थे…, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत

आज दोपहर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई. तीनों युवक एक ही बाइक पर घर जा रहे थे. इस दौरान ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला.मामला बरमकेला थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे बरमकेला थाना प्रभारी एलपी पटेल को सूचना मिली कि सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर कोनी मोड़ के पास जंगल में एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी है. हादसे में तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं. इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक्सीटेंड करने वाला ट्रक वहीं खड़ा था. हालांकि चालक भाग निकला था.
पुलिस ने तीनों युवकों को CHC बरमकेला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान सारंगढ़ के माल्दा निवासी नीलांबर बरिहा (26), दीनबंधु बरिहा (30) और सराईपाली निवासी चंद्रसेन चौहान (35) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि तीनों युवक बरमकेला से अपने घर माल्दा जा रहे थे.

























