छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय क कबड्डी प्रतियोगिता 23 से

 

 

सरायपाली  : सरायपाली विधानसभा अंतर्गत कबड्डी खेलों का महाकुम्भ ग्राम बाराडोली में युवा क्लब चिंग्रीडिपा बाराडोली के तत्त्वाधान में
में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन का प्रथम वर्ष का कबड्डी प्रतियोगिता दिनाँक 23 जनवरी से 24जनवरी 2024 तक सम्पन्न होगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 20000 रूपये व ट्राफी,द्वितीय 10000 रुपये व ट्राफी,तृतीय 5000 रुपये व ट्राफी,चतुर्थ 3000 रुपये व ट्राफी रखा गया है।
बेस्ट आलराउंडर, बेस्ट केचर,बेस्ट रेडर, व प्रत्येक मैच में मेंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। यह कबड्डी प्रतियोगिता प्रो कबड्डी के नियमों और शर्तों के अनुसार खेला जाएगा। इस खेल में स्थानीय टीम व राज्य स्तरीय टीम अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे
युवा समिति चिंगरीडीपा बाराडोली और समस्त ग्राम वासी व अन्य पदाधिकारियों ,सदस्यों ने कबड्डी टीमों व खेल प्रेमियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति हेतु आग्रह किया है। इस खेल प्रतियोगिता के लिए खेलप्रेमियों में बड़ी उत्साह रहता है व देखने के लिए हजारों की संख्या में पहुँचते है। आयोजन समिति ने इस वर्ष भव्य प्रतियोगिता की तैयारी की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!