स्थानीय एनएच विश्राम गृह में आहूत हुई बोल बम कांवरिया संघ की बैठक

-नंदकिशोर अग्रवाल
पिथौरा नगर (काकाखबरीलाल) – आज दिन मंगलवार को पिथौरा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय कांवरिया संघ ने बोल बम कंवर यात्रा के आयोजन हेतु स्थानीय एन.एच विश्राम गृह में बैठक आहूत की । जिसमें समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में समस्त कार्यकर्ताओं के बीच सर्वसम्मति से युवा कांग्रेसी नेता जितेंद्र सिन्हा को बोल बम कांवरिया संघ का अध्यक्ष चुना गया ।संरक्षक के तौर पर श्री प्रेम शंकर पटेल, रजिंदर खनूजा, किरण अग्रवाल, सुरेश बंसल, हरजिंदर सिंह पप्पू, नरेंद्र सेन तथा विक्की सलूजा को बनाया गया ।
वहीं उपाध्यक्ष हेतु गोपाल पांडे ,कोषाध्यक्ष के लिएमिक्की डड़सेना, सचिव के लिए राजेश गोयल,सह सचिव के लिए राजू निर्मलकर का नाम प्रस्तावित किया गया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया वहीं कार्यकारिणी में पुराने लोगों को भी यथावत रखा गया ।बता दें कि विगत 30 वर्षों से पिथौरा में बोल बम कांवरिया संघ के द्वारा कांवर यात्रा का आयोजन बृहद तौर पर किया जाता रहा है। इस दिन कांवर यात्रा में बहुत आयात में भक्तगण शामिल होकर देवधारा से जल लेकर पिथौरा आते हैं। जहां रैली की शक्ल में पिथौरा में शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान पिथौरा नगर पूरा बाबा धाम से दिखता है। इसके बाद यहां से दूसरे दिन कावड़ यात्री अपनी यात्रा को प्रारंभ करते हैं तथा पटेवा में विश्राम कर तीसरे दिन सिरपुर पहुंचकर विश्राम करते हैं। और दूसरे दिन शिवरात्रि को प्रातः भोर में कांवरिया लोग स्वयंभू भोलेनाथ सिरपुर स्थित गंगेश्वर महादेव में जल अर्पण करते हैं। इस पूरे आयोजन में स्थानीय लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है तथा गठित की गई कमेटी की देखरेख में सारा आयोजन होता है।


























