KBC में अमिताभ बच्चन ने पुछा छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से जुडा़ प्रशन्न

धमतरी (काकाखबरीलाल). देश का सबसे बड़ा प्रश्न और उत्तर देने का खेल, जिसमें करोड़ों रुपए जीता जा सकता है, जो कि कौन बनेगा करोड़पति के नाम से प्रसिद्ध है। मंगलवार की रात में प्रसारित हुए इस शो में धमतरी जिले से एक प्रश्न पूछा गया। इस शो में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछने की कड़ी में सामने की सीट पर बैठे हुए व्यक्ति से पूछा कि किस नदी का उदगम छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले की सिहावा की पहाड़ियों से हुआ है? उत्तर के लिए चार विकल्प दिए गए थे, 1-दामोदर, 2-महानदी, 3-कोशी, 4-झेलम। वही हॉट सीट पर बैठे हुए व्यक्ति ने उत्तर देते हुए महानदी का विकल्प चुनते हुए सही उत्तर दिया। इस प्रश्न को लेकर धमतरी जिले में काफी लोगों ने सराहना की जा रही है और सोशल मीडिया में यह खूब वायरल हो रहा है। लोगों में उत्साह है कि बॉलीवुड के महानायक ने अपने शो में धमतरी से जुड़ा सवाल पूछा, जिस शो को पूरा देश देखता है।




























