धमतरी

दिव्यांग चित्रकार बसंत की पेंटिंग राष्ट्रपति भवन की बढ़ा रही शोभा

(धमतरी काका खबरीलाल) . कुरूद निवासी दिव्यांग श्री बसंत कुमार साहू की पेंटिंग की प्रदर्शनी गत माह राष्ट्रपति भवन में लगाई गई थी। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि श्री साहू दिव्यांग होने के बावजूद उम्दा चित्रकार हैं। उनकी एक श्रेष्ठ पेंटिंग का प्रदर्शन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में किया गया, जिसकी राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा प्रशंसा भी की गई। उन्होंने बताया कि पेंटिंग के प्रदर्शन को देखते हुए संचालनालय समाज कल्याण द्वारा प्रोत्साहन के तौर पर दिव्यांग चित्रकार श्री साहू को 90 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई। कलेक्टर श्री रजत बंसल के द्वारा आज चेक का वितरण उप संचालक समाज कल्याण को श्री साहू को प्रदान करने हेतु किया गया। कलेक्टर ने पेंटर श्री साहू को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!