शिवसेना ने किया वनकर्मियों के नियमितीकरण के लिए संघर्ष का शंखनाद

काकाखबरीलाल धमतरी/मोहंदी: छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग अंतर्गत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर शिवसेना की अनुसांगिक संगठन भारतीय (वन) कामगारसेना के प्रदेश अध्यक्ष भैय्यालाल द्विवेदी जी लगातार सक्रिय व संघर्षशील हैं। भैय्यालाल द्विवेदी ने समस्त छोटे कर्मचारी संगठनों को भंग करके सभी वनकर्मियों को भारतीय वन कामगारसेना के रूप में एक शसक्त मंच प्रधाम किया है।
वन कर्मचारी संगठन के सदस्यों के साथ वन कामगारसेना के प्रदेश अध्यक्ष भैय्यालाल द्विवेदी जी व युवासेना के प्रदेश सचिव डॉ. अरुण पाण्डेय जी ने
धमतरी जिले के उत्तर सिंगरौली वन परिक्षेत्र अधिकारी से मिलकर दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के नियमितीकरण हेतु प्रशासन द्वारा चाही गई जानकारी को न भेजने व कर्मियों के साथ पक्षपात का आरोप लगाया है।
डॉ. पाण्डेय ने वन परिक्षेत्र अधिकारी को आगामी 15 दिवस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करने का निवेदन करते हुए वन कर्मियों के साथ छलावा किये जाने की स्थिती में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है जिसका वन कामगारसेना अध्यक्ष द्विवेदी जी व संगठन के सदस्यों ने समर्थन किया है।


























