छत्तीसगढ़बालोद

परिक्षावधी तक ध्वनिविस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाने युवासेना कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

बालोद (गुंडरदेही): युवासेना – छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव डॉ. अरुण पाण्डेय के निर्देशानुसार गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के परीक्षार्थियों की एकाग्रता भंग न हो इसलिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर परीक्षावधी में प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम अनुविभागिय अधिकारी गुंडरदेही को ज्ञापन सौंपा गया है।

अवगत होकि शिवसेना के युवा इकाई युवासेना – छत्तीसगढ़ के गुंडरदेही विधानसभा इकाई द्वारा यह मांग उठाया गया है।

ज्ञापन में गुंडरदेही विधानसभा के युवानेता ओमेंद्र कुमार गेन्द्रे ने बताया की माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा 5 मार्च से प्रारंभ हो रही है विद्यार्थी अध्ययन कार्य मे व्यस्त हैं लेकिन जगह जगह ध्वनीविस्तारक यंत्रों के बजने से विद्यार्थियों के एकाग्रता में व्यवधान उत्पन्न होता है।

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं सभाओ मे निर्बाध रूप से ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा हैं जिससे विद्यार्थी एकाग्रचित हो कर अध्ययन नही कर पाते विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षावधि में ध्वनिविस्तारक यंत्रों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने व आदेश का उलंघन करने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग किया गया है।
ज्ञापन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से युवासेना विधानसभा प्रभारी ओमेंद्र कुमार गेन्द्रे, रोशन देवांगन, कमल, वासुदेव, आकाश, भुनेश्वर, सुरज, वेदप्रकाश, दुलेश्वर, दुष्यंत, पुकेश व राकेश उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!