बसना

बसना में हुआ भव्य वीर मड़ई का आयोजन…

बसना ( काकाखबरीलाल)। वीर मढ़ई 10 दिसम्बर 2019 पुरखा शहीद वीरनारायण सिंह जी के शहादत दिवस एवम् मुर्ति स्थपना दिवस के अवसर पर, शहीद वीरनारायण सिंह चौक बसना में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना व् सर्वदिवासी समाज, एवम् छत्तीसगढ़ प्रदेस के छत्तीसगढ़िया लोग सामिल हो कर वीर मड़ई मनाया गया।

अरेलकेलडीपा के आदिवासी सांस्कृतिक भवन बसना से शहीद वीर नारायण सिंह चौक तक शोभायात्रा निकाली गयी के शोभा यात्रा में छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए नाचते गाते, शोभायात्रा शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुचा । शहीद वीरनारायण सिंह जी के प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर पूजा अर्चना किया गया।
पूजा अर्चना के बाद सभा का आयोजन हुआ जिसमे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल,डॉ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अजय यादव जी, कवि मीर अली मीर जी, छत्तीसगढ़िया महिला क्रांति सेना प्रदेशाध्यक्ष लता राठौर, राजभासा मंच के संयोजग नंदकिशोर शुकुल जी,बसना विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह जी आदिवासी समाज के संरक्षक भोल सिंग सिदार जी, शुभ सिंह जगत जी,भीम रेजिमेंट के प्रदेश संयोजक श्री छोटे लाल टंडन जी, सामाजिक कार्यकर्ता अजय टंडन, जयपाल सिंह, ताकेंद्र राय, समेत अन्य समाज के वरिष्ट जन वक्तव्य प्रस्तुत किये।

सभा के समाप्ति के घोषणा के सांथ छत्तीसगढ़िया अस्मित पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ का ट्रेलर लांच किया गया। जोहार छत्तीसगढ़ फ़िल्म के कलाकार देवेन्द्र जांगड़े अउ राज साहू उपस्थित थे।उक्त कार्यक्रम की जानकारी छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बसना के शहर अध्यक्ष मनोज गहेरवाल ने दी

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!