छत्तीसगढ़

महासमुंद: तरूणोत्सव का आयोजन

महासमुंद (काकाखबरीलाल).केन्द्रीय विद्यालय में 10 अप्रैल को तरूणोत्सव मनाया गया। जिसमें 10वीं के विद्यार्थी जो सत्र 2023-24 में परीक्षा दिलाए हैं उनको आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती का पूजन से हुआ। तत्पश्चात हिमांशु शेखर त्रिपाठी स्नातकोत्तर शिक्षक (भौतिकी) ने विद्यार्थियों को करियर गाईडेंस से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए और बताए 10 वीं के बाद विषय चयन पर गाइड किया। उन्होंने कहा कि इसी के द्वारा ही करियर का निर्माण होता है। प्राचार्य संजय कंसल ने वाणिज्य विषय में कैरियर निर्माण के लिए मार्गदर्शन भी दिया एवं करियर के लिए विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर मार्गदर्शन दिए। कार्यक्रम में एस के सिंह, रोहिता मेडम, श्री प्रधान, के. निर्मलकर, दशरथ राम यादव, विवेक का सहयोग रहा। संचालन तरूणोत्सव प्रभारी शिक्षक जितेन्द्र कुमार चंद्राकर ने किया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!