प्रदेश के इस मंत्री पर कोरोना का खतरा, मुख्यमंत्री के बुलायी बैठक में नहीं होंगे शामिल

रायपुर (काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ के मंत्रियों पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री को क्वारंटीन होना पड़ा है। मंत्री अनिला भेड़िया बिलासपुर दौरे के दौरान कोरोना पॉजेटिव पुलिस अधिकारी के संपर्क में आयी थी, जिसके बाद अब उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। माना जा रहा है कि आज या कल में मंत्री अनिला भेड़िया का कोरोना टेस्ट भी किया जायेगा।
आइसोलेट होने की वजह से आज आज मंत्री अनिला भेड़िया कोरोना को लेकर बुलायी गयी मंत्रिमंडलीय बैठक में भी शामिल नहीं होगी। मंत्री के कार्यालय की तरफ से मीडिया से इस बात की पुष्टि की गयी है। दरअसल कल ही मंत्री अनिला भेड़िया बिलासपुर और मरवाही पहुंची थी, इस दौरान वो एक कोरोना पॉजेटिव महिला पुलिस अधिकारी के संपर्क में आयी थी।
इधर बिलासपुर की महिला एडिश्नल एसपी भी कोरोना की चपेट में आ गयी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



























