सरायपाली

एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन शुरू, 15 अक्टूबर अंतिम तिथि

सरायपाली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
छात्रवृत्ति के लिए 10वीं/12वीं या डिप्लोमा उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र होंगे। आवेदक के न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है तथा वर्ष 2026-27 में पात्र प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना जरूरी है। परिवार की वार्षिक आय 4.50 लाख रुपये तक होनी चाहिए।
योजना के तहत मेडिकल पाठ्यक्रम (MBBS, BDS, BAMS, BHMS) के विद्यार्थियों को अधिकतम 50 हजार रुपये प्रतिवर्ष, इंजीनियरिंग (BE, B.Tech, B.Arch) के लिए 40 हजार रुपये प्रतिवर्ष, अन्य डिग्री/डिप्लोमा, वोकेशनल एवं ITI पाठ्यक्रमों के लिए 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष तथा विशेष छात्रवृत्ति के तहत 15 हजार रुपये प्रतिवर्ष तक की सहायता दी जाएगी।
आवेदन के लिए अंकसूची, आय प्रमाण पत्र, प्रवेश प्रमाण, बैंक विवरण, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। पात्र विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!