सरायपाली

सरायपाली :राखड़ लोड वाहन पर कार्यवाही

सरायपाली। ओव्हरलोड वाहनों में राखड़, मिट्टी लोड कर मार्ग पर चलने के कारण उससे गिरने वाले राख व धूल से परेशान लोगों की शिकायत पर आज अनुविभागीय अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार (आईएएस)के द्वारा एक वाहन पर कार्यवाही करते हुए उसकी जब्ती बनाकर थाना सरायपाली के सुपुर्द किया गया है।
एसडीएम श्री नंदनवार से मिली जानकारी अनुसार उन्हें शिकायत मिल रही थी कि रायगढ़ की ओर से ट्रकों में ओव्हरलोड राखड़ व मिट्टी लोड करके लाया जाता है, जो मार्ग में गिरते रहता है। इससे सड़क पर चलने वाले राहगीरों, सायकल, मोटरसायकल सवारों क ी आंखों में धूल व राख पड़ता है, जिससे उन्हें बहुत अधिक परेशानी होती है। लगातार शिकायत मिलने के कारण विगत दिनों एसडीएम के द्वारा इसी तरह के एक राखड़ लोड वाहन पर कार्यवाही करते हुए उसकी जब्ती बनाकर थाना सरायपाली के सुपुर्द किया गया है। साथ ही श्री नंदनवार ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए सभी ट्रांसपोर्टरों से इस प्रकार वाहनों में अव्यवस्थित रूप से सामग्रियों को लोड न करने और व्यवस्थित रूप से रखने की हिदायत दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!