सरायपाली :राष्ट्र का सर्वोच्च बलिदान काव्यसंग्रह का विमोचन

सरायपाली( काकाखबरीलाल). विगत 21 वर्षों से प्रतिवर्ष 26 जनवरी के दिन महेन्द्र पसायत की एक पुस्तक का विमोचन होता रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष उनकी 21वीं पुस्तक राष्ट्र का सर्वोच्च बलिदान का विमोचन उनके निवास स्थल में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर के शिक्षाविद व साहित्यकार सीएम प्रधान व कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में फुलझर कालेज के पूर्व प्राचार्य एसके पसायत उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राचार्य जू सीएल पुहुप, डीएन साहू, एस बारीक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित का करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान ने 26 जनवरी में राष्ट्र के प्रति समर्पित काव्य संकलन के प्रकाशन की महत्ता का वर्णन किया। कार्यक्रम में डॉ अनिल कुमार प्रधान, खीर सागर पटेल, टंकधर जायसवाल, जन्मजय नायक सुंदरलाल डडसेना द्वारा संबोधन किया गया। कार्यक्रम में अंचल के अनेक शिक्षाविद व साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई शुम्रा डडसेना व आभार प्रदर्शन महेंद्र पसायत ने किया।





























