पिथौरा

पिथौरा:हाथ में पहने स्टील के चुडा से  सिर पर वार

पिथौरा@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत  गाली गलौज करने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। शिव कुमार निषाद ने पुलिस को बताया कि वह , कक्षा 12 वीं तक पढा लिखा है। सब्जी बेचने का काम करता है।  दिनांक 18.01.2025 को झलप से सब्जी बेच कर अपने गांव गोडबहाल चाहा डबरी जा रहा था । करीबन 19.30 बजे  नर्सरी के पास ग्राम मुढीपार  पहुंचा था रास्ते में ग्राम मुढीपार का केशव निषाद देख कर गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा जिसे क्यो गाली दे रहा है, कहकर मना किया तब केशव निषाद एवं उसके अन्य दो साथी   एक राय होकर  गाली देते  हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये है, मारपीट के दौरान केशव निषाद अपने हाथ में पहने स्टील के चुडा से  सिर में मारा जिससे सिर से खून निकलने लगा । केशव निषाद एवं उसके अन्य दो साथी के द्वारा  मारपीट करने से दाहिने सिर, बांया आंख एवं शरीर में दर्द हो रहा है। घटना को डेली निड्स दुकान वाले प्रकाश देख कर बीच बचाव किये है,  घर जाकर घटना की जानकारी अपने पिता खम्मन सिंह निषाद एवं पडोसी  पदुमराणा को बताया  पुलिस ने
115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!