बागबाहरा: चखना दुकान में लोगों को शराब पीने- पिलाने की साधन उपलब्ध करा रहे युवक गिरफ्तार

20 अप्रैल को बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि कमारडेरा का मदन साहू अपने चखना दुकान में लोगों को शराब पीने- पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम मदन साहू के चखना दुकान कमारडेरा पहुंची । शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। चखना दूकान में एक व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम मदन साहू पिता इंदल साहू उम्र 32 वर्ष साकिन अनवरपूर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया एवं पुछताछ करने पर लोगों को शराब नही बेचना केवल पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी मदन साहू के कब्जे से एक अंग्रेजी गोवा शराब की पौवा वाली शीशी जिसमें 100 एमएल शराब भरी हुयी कीमती 60 रूपया, 03 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है। एवं 02 फुटे चना पैकेट के साथ गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36 (C) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है.



























