महासमुंद – गर्लफ्रैंड को मनाने एक साल पहले बनाया था डबिंग वीडियो… आज सोशल मीडिया व्हाट्सएप/ यूट्यूब पर हर वीडियो हो रहा वाइरल..

-रिपोर्ट : विजय हिंदुस्तानी
काकाखबरीलाल (सरायपाली)। आज सोसल मीडिया का जमाना है न जाने कब कौन फेमस हो जाये क्या पता, ऐसा ही कुछ महासमुंद जिले के ओड़िशा बॉर्डर से लगे सरायपाली के नजदीक गांव सिंगारपुर का युवक पंकज भोई की कॉमेडी वाली डबिंग वीडियो आजकल सोसल मीडिया पे तेजी से वायरल हो रही है।
पंकज भोई की पंकज फनी ( pankaj funny) नाम का यूट्यूब चैनल है जिसमें उनके सारे वीडियो उपलब्ध है।
सोसल मीडिया/ व्हाट्सएप पे हो रहा हर वीडियो वायरल
पंकज भोई की डबिंग की हुई वीडियो सोसल मीडिया पे बहुत तेजी से वायरल हो रही है। अभी कुछ दिनों में अचानक उनकी वीडियो सोसल मीडिया पे वायरल होने लगीं। आपको बता दें कि पंकज का डबिंग की हुई वीडियो छत्तीसगढ़ के महासमुंद एंव अन्य जिलों में व्हाट्सएप के हर ग्रुप में लोगों के द्वारा तेजी से शेयर किया जा रहा है। पंकज के वीडियो का डबिंग किया हुआ कॉमेडी वाला वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि लोग अपने व्हाट्सएप के स्टेटस में डालकर, अपने दोस्तों को भेजकर बहुत एन्जॉय कर रहें है।
पंकज की वीडियो ओड़िया भाषा में डबिंग की हुई होती है। पंकज हिंदी/ अंग्रेजी की कार्टून वीडियो का ओड़िया में डबिंग करते है। पंकज ने काकाखबरीलाल डॉट कॉम को बात करते हुए बताया कि वे वीडियो के सभी पात्रों का अलग – अलग आवाज खुद से ही बदल कर निकालते है।
पंकज के वीडियो यहां क्लिक कर देख सकते है.. पंकज फनी
डबिंग वीडियो बनाने का कैसे आया आइडिया..
पंकज का फनी डबिंग वीडियो बनाने की स्टोरी भी बहुत फिल्मी है। पंकज ने काकाखबरीलाल डॉट कॉम को बताया कि लगभग 1 साल पहले उनकी एक गर्लफ्रैंड( प्रेमिका) हुआ करती थी, एक दिन कुछ बातों को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और उनकी प्रेमिका रूठ गई, तब पंकज ने अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए एक आइडिया सोचा और एक कार्टून वीडियो में खुद की आवाज से फनी वीडियो बनाकर भेज दिया और जब उनकी प्रेमिका ने यह वीडियो देखा तो वो बहुत खुश हुई। उसके दोस्तो ने जब वीडियो देखा तो बहुत सराहना की तब पंकज ने वीडियो यूट्यूब में डालने की सोंची और इस तरह पंकज का फनी वीडियो बनाने का सफर हुआ ।
8 वीं पास पंकज अपने वीडियो की सारी डबिंग और एडिटिंग खुद करते हैं। यूट्यूब में उनके वीडियो को जो प्यार मिल रहा है उसके लिए पंकज बहुत खुश है।
लोग उनके वीडियो पे अच्छे – अच्छे कम्मेंट कर रहे है। पंकज लोगों से मिल रहे इस प्यार से अभिभूत हैं पंकज ने बताया कि पिछले 24 घण्टो में 1 हजार से ज्यादा लोग उनके चैनल से जुड़ चुके है और लाखों बार उनका वीडियो देखा गया है।
पंकज ने काकाखबरीलाल डॉट कॉम को बताया कि लोगों का प्यार इसी तरह प्यार मिलता रहे तो वे आगे भी ऐसे फनी डबिंग कर लोगों को हंसाते रहेगें।

पंकज के वीडियो यहां क्लिक कर देख सकते है.. पंकज फनी

























