रायपुर

मनरेगा मजदूरी भुगतान के लिए छत्तीसगढ़ को मिले 212.62 करोड़ रूपए

रायपुर(काकाखबरीलाल)।केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में मनरेगा श्रमिकों के मजदूरी भुगतान के लिए 212 करोड़ 62 लाख रूपए जारी किए गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में इसे मिलाकर कुल 1759 करोड़ 47 लाख 71 हजार रूपए मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी मद में राज्य को प्राप्त हुए हैं। प्रदेश के लिए इस मद में दो किश्तों में कुल 1882 करोड़ 35 लाख 21 हजार रूपए की स्वीकृति मिली है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर शुरू किए गए मनरेगा कार्यों के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने लगातार पत्राचार कर भारत सरकार से शीघ्र राशि जारी करने का अनुरोध किया था।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश में चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा के अंतर्गत 24 लाख 94 हजार परिवारों को सीधे रोजगार उपलब्ध कराते हुए 1767 करोड़ 57 लाख 43 हजार रूपए का मजदूरी भुगतान किया जा चुका है। इस दौरान सामग्री मद में भी 365 करोड़ 46 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के चलते लागू देशव्यापी लॉकडाउन में ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने व्यापक स्तर पर कार्य शुरू किए गए थे।

श्री सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश के लिए इस साल स्वीकृत कुल 13 करोड़ 50 लाख मानव दिवस लेबर बजट के विरुद्ध प्रदेश में अब तक आठ करोड़ दस लाख मानव दिवस रोजगार सृजित हो चुका है। चालू वित्तीय वर्ष के शुरूआती तीन महीनों में ही साल भर के लक्ष्य का 60 फीसदी हासिल कर लिया गया है जबकि जून माह को समाप्त होने में अभी भी दस दिन शेष हैं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!