अग्रवाल नर्सिंग होम में अगस्त माह भर लगेंगी सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ओपीडी जानिए डिटेल्स

बसना। क्षेत्र के मरीजों को अब बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा अगस्त 2026 के दौरान विभिन्न सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की ओपीडी आयोजित की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अलग-अलग तिथियों में पेट रोग, हृदय रोग, किडनी रोग, न्यूरोसर्जरी, यूरोसर्जरी, मानसिक रोग, त्वचा रोग, कैंसर, नेत्र रोग, ईएनटी, गठिया रोग, मस्तिष्क एवं स्पाइन, इंफर्टिलिटी, फीटल मेडिसिन तथा वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।
अस्पताल में आयुष्मान भारत, सीजीएचएस, टीपीए एवं विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत पात्र मरीजों के लिए निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओपीडी तिथि पर पहुंचकर स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाएं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अगस्त माह की प्रमुख ओपीडी तिथियां इस प्रकार हैं:
1 अगस्त – पेट रोग विशेषज्ञ
4 अगस्त – इंफर्टिलिटी विशेषज्ञ
5 अगस्त – फीटल मेडिसिन एवं रक्त विकार/कैंसर विशेषज्ञ
6 अगस्त – किडनी एवं मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ
13 अगस्त – मनोरोग विशेषज्ञ
14 अगस्त – न्यूरोसर्जन, यूरोलॉजिस्ट, किडनी एवं मूत्र रोग तथा गठिया रोग विशेषज्ञ
15 अगस्त – त्वचा रोग विशेषज्ञ
21 अगस्त – यूरोसर्जन
22 अगस्त – हृदय एवं किडनी रोग विशेषज्ञ
23 अगस्त – ईएनटी एवं मस्तिष्क व स्पाइन विशेषज्ञ
29 अगस्त – नेत्र रोग विशेषज्ञ
30 अगस्त – वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ।































