बसना: बाईक बिजली खंभे से टकराई यूवक की मौत

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत यूवक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से मोटर सायकल अनियंत्रित होने पर रोड किनारे लगे बिजली खम्भा मे टकरा जाने से अपने मोटर सायकल सहित खेत मे जाकर गिरने से चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गया। शिवचरण चौहान ने पुलिस को बताया कि वह उपरोक्त पते पर रहता है । खेती किसानी का काम करता है। दिनांक 04.04.2025 को लडका कन्हैयालाल चौहान अपने मोटर सायकल एच एफ डीलक्स कमांक सीजी 06 जी एच 9155 से अपने मो0सा0 ससुर घर ग्राम धामनघुटकुरी शादी घर में सम्मिलित होने के लिए गया था शादी हो जाने के बाद अपने घर जमदरहा वापस आ रहा था कि करीबन शाम 16.30 बजे रास्ते में रूपापाली क्रेसर के आगे मोड में पहुँचा था कि अपने वाहन मोटर सायकल एच एफ डीलक्स कमांक सीजी 06 जी एच 9155 को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाने से मोटर सायकल अनियंत्रित होने पर रोड किनारे लगे बिजली खम्भा मे टकरा जाने से अपने मोटर सायकल सहित खेत मे जाकर गिरने से चोट लगने से मौके पर ही फौत हो गया है घटना को आसपास के लोग देखे है पुलिस ने 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























