अग्रवाल नर्सिंग होम में 25 जून को मानसिक रोग परामर्श शिविर, विशेषज्ञ देंगे सलाह

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी सेंटर में 25 जून 2026, गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मनोचिकित्सा एवं योग चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी (एम.बी.बी.एस., डीएनबी) मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श प्रदान करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वर्तमान समय में तनाव, घबराहट, बेचैनी, बार-बार एक ही विचार का मन में आना, फोबिया, चिड़चिड़ापन, अत्यधिक क्रोध, उदासी, अनिद्रा, एकाग्रता में कमी तथा गलत विचारों का आना जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसके अलावा अकेलेपन की भावना, अनावश्यक भय, याददाश्त में कमी, डिमेंशिया, मिर्गी, सिरदर्द तथा शराब, गांजा, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की लत से जुड़ी समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
शिविर में सेक्स संबंधी समस्याएं, शिथिलता, शारीरिक थकान, मंदबुद्धि, व्यवहार एवं भावनात्मक विकारों से संबंधित मामलों पर भी सलाह दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इच्छुक मरीजों को पूर्व पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
परामर्श शिविर का समय शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 77708-68473 एवं 84618-11000 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।































