बसना

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क सर्जरी शिविर 26 जून को, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श एवं उपचार

बसना। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा 26 जून 2026 को नि:शुल्क सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल परिसर में आयोजित होगा। शिविर में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. गंगाधर आश्राम (एमबीबीएस, एमएस, एफएमएएस) मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में शल्य चिकित्सा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का नि:शुल्क परीक्षण किया जाएगा। इसमें हर्निया, पेट की गांठ, गॉल ब्लैडर स्टोन, अपेंडिक्स, ओवेरियन सिस्ट, पेट के सिस्ट तथा अन्य पेट संबंधी ऑपरेशन से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ सलाह दी जाएगी।
शिविर में आने वाले मरीजों से अपनी सीटी स्कैन एवं सोनोग्राफी रिपोर्ट साथ लाने का आग्रह किया गया है, जिससे बीमारी का बेहतर मूल्यांकन किया जा सके। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।
इच्छुक मरीज एवं परिजन अधिक जानकारी तथा पंजीयन के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 84618-11000 एवं 77730-86100 पर संपर्क कर सकते हैं। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों से इस नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!