बसना

अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में यूरोलॉजी कैंप 25 जून को, मूत्र एवं पथरी रोगों की होगी जांच और परामर्श

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बसना में गुरुवार 25 जून 2026 को शाम 5 बजे से विशेष यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापाते (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच) द्वारा मरीजों की जांच, परामर्श एवं आवश्यकतानुसार ऑपरेशन संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कैंप में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट रोग, किडनी में सूजन एवं सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्र संक्रमण, मूत्र नली की समस्या, किडनी-प्रोस्टेट एवं ब्लैडर कैंसर, पेशाब रुक-रुक कर आना, पेशाब में रिसाव या खून आने जैसी समस्याओं का परीक्षण एवं उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा। इसके अलावा पीडियाट्रिक एवं इमरजेंसी यूरोलॉजी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
शिविर में जांच शुल्क मात्र 700 रुपये निर्धारित किया गया है। बीजू कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों को अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 24 जून को भर्ती होने की सलाह दी गई है।
अस्पताल द्वारा कैंप के दौरान सीटी स्कैन एवं एक्स-रे जांच पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है। प्रबंधन ने बताया कि शिविर में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!