बसना

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में 27 जून को निःशुल्क हृदय रोग ओपीडी का आयोजन

बसना। हृदय रोग से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए 27 जून 2026, शनिवार को बसना में विशेष हृदय रोग ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर एमएमआई नारायणा अस्पताल रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
शिविर में प्रदेश के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. पाढ़ी (एम.बी.बी.एस., एम.डी., डी.एम. कार्डियो) मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श देंगे। डॉ. पाढ़ी एमएमआई अस्पताल रायपुर में कार्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार एवं क्लिनिकल लीड के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार शिविर में सांस फूलना, सीने में दर्द, उच्च रक्तचाप, हृदय वाल्व संबंधी समस्याएं, हार्ट अटैक, एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी संबंधी परामर्श, बायपास एवं स्टेंट सर्जरी तथा बच्चों के हृदय रोगों सहित विभिन्न हृदय संबंधी बीमारियों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर में 2D ईको (ECHO) जांच की विशेष सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
यह विशेष ओपीडी 27 जून को सुबह 10 बजे से अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में आयोजित होगी। अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के हृदय रोगियों एवं आम नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए 84618-11000, 90396-45760, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!