बसना में पहली बार इंफर्टिलिटी विशेषज्ञ की ओपीडी, 4 अगस्त को मिलेगा परामर्श

बसना। संतान सुख की चाह रखने वाले दंपतियों के लिए राहतभरी खबर है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में पहली बार इंफर्टिलिटी (बांझपन) विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रेशु अग्रवाल (MBBS, MS – Obs & Gynaec, FRM – Infertility Specialist) मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस विशेष ओपीडी में बांझपन की जांच एवं उपचार, ओव्यूलेशन इंडक्शन, अनियमित मासिक धर्म, पीसीओएस/पीसीओडी, एंडोमेट्रियोसिस, आईयूआई (IUI), आईवीएफ (IVF टेस्ट ट्यूब बेबी) तथा आईसीएसआई (ICSI) जैसी आधुनिक उपचार सुविधाओं के संबंध में परामर्श उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल ने बताया कि सभी प्रकार की जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इच्छुक मरीजों के लिए पूर्व पंजीयन अनिवार्य रखा गया है।
यह विशेष चिकित्सा शिविर अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) में आयोजित होगा। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए अस्पताल के संपर्क नंबर 92024-09092, 84618-11000 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।































