सरायपाली:नन्हे नेताओं ने संभाली जिम्मेदारी, बाल संसद का हुआ शपथ ग्रहण

सरायपाली।शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में बाल संसद के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने बाल संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को ताज एवं हार पहनाकर उनके दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने की शपथ दिलाई। बाल संसद में अमन बरिहा को प्रधानमंत्री, पुरुषोत्तम चौहान को शिक्षा मंत्री, हेमराज भोई को खेल मंत्री, आयुष यादव को स्वास्थ्य मंत्री, चम्पा चौहान को सांस्कृतिक मंत्री, सुजीत विश्वकर्मा को जल मंत्री, खुशी चौहान को स्वच्छता मंत्री, परी भोई को बागवानी मंत्री, मौर्य भोई को अनुशासन मंत्री, ईसान भोई को खोया-पाया मंत्री, धनवी निषाद को भोजन मंत्री तथा उषा भोई को प्रार्थना मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
इसके साथ ही कक्षा पहली से अजीत विश्वकर्मा, दूसरी से नितिन भोई, तीसरी से सुजीत विश्वकर्मा, चौथी से शिवांगी विश्वकर्मा तथा पाँचवीं से गगन भोई को कक्षा नायक के रूप में शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बाल संसद के उद्देश्य, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नेतृत्व क्षमता के महत्व की जानकारी दी और सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं। समारोह का समापन विद्यार्थियों में जिम्मेदारी एवं नेतृत्व की भावना विकसित करने के संकल्प के साथ हुआ।




























