महासुमंद
महासमुंद: जिले में मानसून मेहरबान, पिथौरा और सरायपाली में रिकॉर्ड वर्षा जानिए डिटेल्स

महासमुंद । जिले में चालू मानसून के दौरान 1 जून 2026 से अब तक 724.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में पिथौरा तहसील में सर्वाधिक 917.3 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि महासमुंद तहसील में सबसे कम 571.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।
तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार सरायपाली में 914.4 मिमी, बसना में 777.6 मिमी, बागबाहरा में 591.9 मिमी तथा कोमाखान में 576.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
वहीं 31 जुलाई को जिले में 4.1 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। आज की तहसीलवार वर्षा में महासमुंद में 5.9 मिमी, सरायपाली में 4.9 मिमी, बागबाहरा में 4.1 मिमी, बसना में 4.0 मिमी, पिथौरा में 3.7 मिमी तथा कोमाखान में 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
AD#1




























