पतंजली के कर्मचारी बताकर मंगलसूत्र व सोने का टाप ले उडे़ ठग

बसना काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र में नारायणी साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम सरायपाली (मेदनीपुर) की निवासी है कक्षा 12 वीं तक पढी है गृहणी का काम करती है। दिनांक 27.10.2024 को घर में स्वंय और देवरानी मिक्की साहू थे पति एवं देवर दोनों काम से बाहर गये थे एवं ससुर शंख साहू बाडी तरफ थे। गांव में दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में पतंजली का प्रचार कर रहे थे एक कागज का छोटा सा बैनर रखकर घर आये तथा बर्तन एवं सोना चांदी भी चमकाते हैं कहने पर स्वंय और देवरानी पहले साफ करने के लिये एक तांबे का छोटा पूजा का लोटा दिये जिसे कुछ पाऊडर से साफ कर चमका दिये और बोले कि सोने चांदी के जेवर भी चमकाते हैं। पतंजली के कर्मचारी है हम लोगो को वेतन मिलता है । सोना हो तो चमका कर सेम्पल दिखा देंगे कहने पर उनके झांसे में आकर दोनों के सोने का मंगलसूत्र एवं सोने का टाप को दिये। एक प्लास्टिक पैकेट में जिसमें पाऊडर था ज्वेलर्स को लेकर पैकेट अंदर रख दिये और 20 मिनट तक पानी में रहने देना उसके बाद निकाल कर देखना बोले और आफिस में दिखाना है बोलकर एक रजिस्टर में हस्ताक्षर कराकर पैकेट को रखकर चले गये। शंका होने पर कुछ देर बाद खोलकर देखी तो 04 गोटी पत्थर जैसे थे तब अहसास हुआ कि ठगी का शिकार हो गये हैं । घर से बाहर निकलकर चिल्लाई तब तक वे दोनों वहां से भाग गये थे। पडोसी अलेख प्रधान जो अपने घर के बाहर बैठे थे तब अलेख प्रधान मोटर सायकल में पता तलाश करने गये थे। तब अपने पति को मोबाईल से फोन कर घटना के बारे में बताई। वे दोनों व्यक्ति काला रंग के मोटर सायकल में आये थे, एक व्यक्ति सफेद रंग का शर्ट एवं काला पेंट पहना था हाईट में कम ऊचाई था, मोटा था, सावंला रंग का था एवं दुसरा व्यक्ति हरा रंग का शर्ट व काला पेंट पहना था, शरीर लंबा व पतला था, दोनों का दाढी छोटा छोट बढा था। दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो नग सोने का मंगलसूत्र व दो नग सोने का टाप, जुमला कीमती करीबन 80,000 रूपये को ठगी कर ले गये पुलिस ने 318(4)-BNs के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























