महासुमंद

महासमुंद:पिकअप में ले जाए जा रहे 6 नाबालिगों को बाल आयोग ने बचाया

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने महासमुंद जिले के प्रवास के दौरान तुमगांव थाना क्षेत्र में बाल श्रम का एक मामला पकड़कर त्वरित कार्रवाई कराई। सड़क पर एक पिकअप वाहन में बैंड पार्टी द्वारा 6 नाबालिग लड़कों को श्रम कार्य के लिए ले जाया जा रहा था, जिसे देखकर उन्होंने तत्काल हस्तक्षेप किया।
जानकारी के अनुसार, डॉ. शर्मा मौके पर लगभग आधे घंटे तक मौजूद रहीं और वहीं से एसजेपीयू (स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट), जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी (डीसीपीओ) की टीम को निर्देशित किया। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी 6 बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित तुमगांव थाना पहुंचाया।
इस दौरान बाल श्रम में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 06 जीएम 4266 के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि बाल श्रम जैसी गंभीर लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने चाइल्डलाइन टीम को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सतत अभियान चलाया जाए। डॉ. शर्मा ने बताया कि आयोग इस मामले में बाल अधिकार संरक्षण नियम, 2005 की धारा 13 एवं सहपठित धारा 14 के तहत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेगा।
उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और बाल श्रम उन्मूलन के लिए आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!