सरायपाली

सरायपाली क्षेत्र में श्रमिक पंजीयन-नवीनीकरण के लिए मोबाइल कैंप 20 से जानिए डिटेल्स

सरायपाली। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए जिले में विशेष मोबाइल कैंप शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 18 जून 2026 से 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर श्रमिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायपाली विकासखंड में 20 जुलाई को मल्दामाल, 24 जुलाई को इच्छापुर तथा 29 जुलाई को छुईपाली में मोबाइल कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में श्रमिकों का नया पंजीयन एवं नवीनीकरण मौके पर ही किया जाएगा।
विभाग ने बताया कि पंजीयन अथवा नवीनीकरण कराने वाले श्रमिकों को अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा मोबाइल नंबर लेकर आना अनिवार्य होगा। वहीं असंगठित कर्मकार के नए पंजीयन के लिए आय प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल लाना आवश्यक है।
श्रम विभाग ने जिले के सभी पात्र श्रमिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर अपना पंजीयन एवं नवीनीकरण कराएं तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!