सिघोडा: अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर


सिघोडा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में योगेंद्र तांडी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम डेबरीगढ थाना सिंघोडा जिला महासमुंद का रहने वाला है सरस्वती शिशु मंदीर पैकिन में शिक्षक है। दिनांक 19/11/2023 को शाम के 06:30 से 07 बजे के मध्य पुटका से पैकिन मार्ग पर चलने वाले राहगीरो के द्वारा घर आकर बताये कि आपके परिवार का कोई सदस्य एक्सीडेंट होकर रोड किनारे तालाब के पास गिरा पडा है फिर तुरंत सुनकर स्वयं और भाई दिपेंद्र तांडी व चाचा अखिलेश तांडी साथ में गये वहा पहुंचकर देखा तो चाचा परमेश्वर तांडी का एक्सीडेंट होकर रोड पर गिरे पडे है सिर में चोट आई थी और खुन बह रहा था एवं शरीर के अन्य भागो में चोटे आई है। चाचा परमेश्वर तांडी को डयल 112 की सहायता से सीएचसी सरायपाली प्राथमिक उपचार हेतु ले जाया गया जहां डाक्टर साहब द्वारा उच्च ईलाज हेतु महासमुंद शासकीय अस्पताल रिफर किया गया। अधिक खुन बहने के कारण पास के ओम अस्पताल सरायपाली में भर्तीं कराया गया जहां डक्टर द्वारा दिनांक 20.11.23 को रायपुर रिफर किया गया है। चाचा परमेश्वर तांडी का एक्सीडेंट किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए चाचा के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 K 2486 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है। पुलिस ने279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





























