राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामाजिक एंव विशिष्ट कार्य के लिए एन. के. दीवान हुए सम्मानित

काकाखबरीलाल, भंवरपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जयंती का आयोजन शासकीय महाविद्यालय बसना में किया गया,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास अधिकारी एलआईसी पुरुषोत्तम पटेल तथा अध्यक्षता प्राचार्य सीमा अग्रवाल ने किया वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश सी साहू थे । इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान एनएसएस के राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक
को उनके विशिष्ट कार्य एवं उपलब्धि के लिए पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, सुदूर एवं पिछड़े गांवों में जन जागरूकता लाने विगत अनेक वर्षों से समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का कार्य प्रशंसनीय रूप से करने के लिए सम्मानित किया गया । इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे । प्राचार्य जेपीएस नेताम एवं स्टाफ तथा एनएसएस के जिला संगठक एएल पटेल ने उन्हें शुभकामनाएं दी वहीं पूर्व स्वयंसेवकों ने भी हर्ष व्यक्त किया है।
































