छत्तीसगढ़महासमुंद

भूमि पूजन एंव लोकार्पण में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल.. शराब बंदी के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा…

काकाखबरीलाल,महासमुंद । स्थानीय छत्तीसगढ़ चंद्रनाहु शिक्षण समिति स्कूल के मैदान में स्वर्गीय पुरुषोत्तम लाल कौशिक के प्रतिमा अनावरण प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया .
उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गरिमा का अवसर है. भूमि पूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम के बाद आप लोगो द्वारा मेरा जो स्वागत किया है उसके लिए मै आपको धन्यवाद देता हु.18 साल बाद हमारी सरकार आई है हमारे अपने पुराने बुजुर्गों ने जो सपना देखा था वह अब पूरा होने वाला है .शपथ लेने के 1 घंटे के बाद ही 1 किसानों की धान को 2500 में खरीदने वाली देश की पहली सरकार है.
अधिकारी लोग फ़ाइल लेकर आए थे और कह रहे थे कि किसानो का २ एकड़ है 5 एकड़ है तो मैने डिपार्टमेंट वालों को कहा कि संख्या कितना भी हो उसको छोड़ दो पूरे प्रदेश के अन्नदाता लोग पूरी छप्पर फाड़ के भारी बहुमत से काग्रेस को जिताया है इसलिए उनके लिए किंतु परंतु वाली कोई बात नहीं होनी चाहिए. ऐसा मैंने अधिकारियों को समझाया है और उनको तत्काल निर्देश दिया कि किसी भी हाल में किसानों को पैसा मिलना चाहिए और उनका कर्ज माफ होना चाहिए.
पड़ोसी राज्यों से आने वाले धान के बारे में सीऍम ने कहा कि उड़ीसा तरफ से धान नहीं आना चाहिए किसानों से आग्रह किया कि वह इसको रोके कोचीयों के लालच में नहीं फसना चाहिए .छत्तीसगढ़ की सरकार बनने के बाद बस्तर के किसानों का 1700 किसानों के 42000 हैक्टर जमीन उनको वापस दिलाया गया है यह प्रदेश की पहली सरकार है जो किसानों के हित में काम की है.
सोनाखान हमारे शहीद वीर नारायण सिंह का है जो हमारे आदरणीय है अब वह अपनी प्रजा के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए थे उनके शहादत को बेकार नही जाने दिया जाएगा हैं उस क्षेत्र के जमीन को खनन के लिए कभी भी किसी को नही देगे चाहे कई करोड़ो का घाटा हो जाए उसे उजड़ने के लिए नही दिया जाएगा.आगे उन्होंने कहा कि रास्ते में आवारा पशुओं के रूप में चौपाया धन खड़े रहते हैं उसके लिए विस्तृत कार्य करना है. गांव के कोठारों को सुव्यवस्थित करना है ताकि हमारा पशुधन इधर उधर ना आए और हादसे का शिकार ना हो इसका हमें ख्याल रखना है किसान भी इस ओर ध्यान देवे.
प्रदेश में शराबबंदी के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शराबबंदी प्रदेश में एक साथ करना ठीक नहीं है मैंने 2 टीम बनाई है जो शराबबंदी राज्यों का दौरा करेगी और रिपोर्ट पेश करेगी मैं चाहूं तो 1 घंटे में प्रदेश के सभी शराब दुकानें को बंद कर सकता हूं लेकिन नहीं,क्योंकि आजू-बाजू राज्यों से घर पहुंच सेवा के तहत शराब की बिक्री होना शुरू हो जाएगी. शराबबंदी लिए लोगों में जागरूकता लाना जरूरी है तभी शराब बंदी का फैसला किया जाएगा इसके लिए सभी समाज के लोगों को आगे आना है और शराबबंदी के लिए आंदोलन चलाना होगा तभी शराब बंदी सफल होगी.सभा में चंदोदयस्कूल के लिए दिए गए दान दाताओं का भी सम्मान किया गया.

विधायक विनोद चंद्राकर की मांग पर जिला अस्पताल का नाम स्वर्गीय पुरुषोत्तम लाल कौशिक के नाम पर करने की घोषणा मुख्यमंत्री के द्वारा की गई
सभा के अंत में पद्मश्री से सम्मानित लोक गायिका ममता चन्द्राकर का सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।
सभा के अंत में मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.सभा का संचालन ईश्वर चन्द्राकर व् चन्द्रहास चन्द्राकर द्वाएअ किया गया.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!