दिल्ली

Paytm लाया है महाकैशबैक ऑफर, इस तरह करें पेमेंट और मिलेगा 10 हजार रुपये का कैशबैक

दिल्ली (काकाखबरीलाल). Paytm समय- समय पर अपने ग्राहकों के लिए ऑफर लेकर आता रहता है. नए ऑफर में अगर आप हर महीने अपने घर और दुकान का रेंट पेटीएम के जरिए करते हैं तो आपको 10,000 रुपए का फायदा होगा. Paytm ने अपने रेंट पमेंट सर्विस को और बढ़ा दिया है अब आप अपने घर का किराया देने के साथ-साथ इससे दुकान का किराया, प्रॉपर्टी डिपॉजिट, टोकन अमाउंट, ब्रोक्रेज और अन्य पेमेंट्स भी कर सकेंगे. यह सर्विस ग्राहकों के लिए काफी काम की हो सकती है और वे अपने सारे खर्चे को एक जगह पर ही ट्रैक कर सकते हैं. यह कैशबैक ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर मिलेगा. इसके अलावा, नए और मौजूदा यूजर्स क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंकों से भी रिवार्ड पा सकते हैं. क्योंकि वे क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेटीएम पर अपने किराए का भुगतान करते हैं. यह रेंट पेमेंट बेनिफिशियरी के बैंक अकाउंय या फिर UPI एड्रेस पर Paytm UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है. कंपनी क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर सबसे कम मात्र 1 प्रतिशत का फीस ले रही है.पेटीएम अपने यूजर्स को बेहतर सर्विस देने के लिए कई फीचर्स पेश करता रहा है, अब आप Paytm के रेंट पेमेंट फीचर के जरिए अपने क्रेडिट कार्ड से भी सीधे मकान मालिक के बैंक अकाउंट में रेंट ट्रांस्फर कर सकते हैं. इस पर आपको 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा. अगर कोई यूजर्स पेटीएम पर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किराए का भुगतान करते हैं तो 10,000 रुपये तक का सुनिश्चित कैशबैक मिलेगा. इसके अलावा, नए और मौजूदा यूजर्स पेटीएम के जरिए पेमेंट करने पर क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक से भी इनाम पा सकते हैं.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!