छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री से नासा के वैज्ञानिक श्री नरेन्द्र एन.दास ने मुलाकात की

काकाखबरीला ​रायपुर, 27 दिसम्बर 2017
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास कार्यालय में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, अमेरिका (नासा) के शोध वैज्ञानिक श्री नरेन्द्र एन.दास ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि नासा ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसमें अंतरिक्ष विज्ञान के सहायता से कृषि संबंधी पूर्वानुमानों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। ऐसी तकनीक से तीन महीने पहले वर्षा की स्थिति की जानकारी किसानों को दी जा सकती है, जिससे किसान फसल की बोनी का समय निर्धारित कर सकते हैं और उन्हें असमय वर्षा से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है।
श्री दास ने बताया कि अंतरिक्ष विज्ञान की मदद से उत्पादन से पहले ही फसलों के उत्पादन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। नासा ने ऐसी तकनीक का सहयोग विश्व के कई देशों को प्रदान की है, जिससे वे लाभ प्राप्त कर सफलतापूर्वक कृषि कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी नासा ऐसी तकनीक का सहयोग प्रदान कर सकता है। देश में अन्य किसी राज्य में ऐसी तकनीक का उपयोग नही हुआ है। यदि छत्तीसगढ़ इसका उपयोग करेगा तो देश का पहला राज्य होगा। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि नासा की यह तकनीक वाकई में किसानों के लिए फायदेमंद होगी। छत्तीसगढ़ में इसका उपयोग जरूर किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हिन्दी ग्रन्थ अकादमी के संचालक श्री शशांक शर्मा भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्री नरेन्द्र एन.दास छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर के निवासी हैं। उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर में वर्ष 1992 में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!