छत्तीसगढ़जांजगीर चांपामहासमुंदरायपुर

19 फरवरी को रायपुर में सर्व आदिवासी समाज का महासभा

काकाखबरीलाल रायपुर – छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय आह्वान पर 19 फरवरी को भूमि संशोधन बिल2017 को विधानसभा में निरस्त कराने, फर्जी जाति प्रमाण पत्र वाले के खिलाफ कार्यवाही,आदिवासी सलाहकार समिति में अध्यक्ष आदिवासी समाज से हो, छात्रवृत्ति हेतु आय सीमा की समाप्ति, अधिकारी-कर्मचारी के निलंबन-बर्खास्तगी की समाप्ति, कोडाकू, मुंडा उरांव, धांगड़, खरिया जाति को मूल जाति प्रमाण पत्र जारी करने, आदिवासी बहु-बेटियों पर हो रहे अत्याचारों को तत्काल बंद करने सहित 21 सूत्रीय माँगो को लेकर रायपुर के रावण भाठा मैदान में “आदिवासी संवैधानिक महासभा” “महारैली” का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से 5 बजे तक कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष श्रीमती बसन्ता ठाकुर,, कमलेश ध्रुव प्रान्तीय उपाध्यक्ष, जीवन नाग प्रान्तीय संयुक्त सचिव, दिनेश रावल प्रान्तीय संयुक्त सचिव, एस पी ध्रुव जिला सचिव, ताहरसिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष, थानसिंग दीवान, राधेश्याम ध्रुव ब्लाक अध्यक्ष महासमुंद, फुलसिंग ध्रुव बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष, मनराखन ठाकुर पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष, नरेश पोर्ते बसना ब्लॉक अध्यक्ष, पुष्पक राठिया सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष, एम एल ध्रुव, दौलत दीवान, अमृत लाल जगत द्वारा शामिल होने के लिए अपील किया गया। महासमुंद जिले के गोंड़ समाज, पैकरा कंवर समाज, बिंझवार समाज, सवरा समाज, उरांव समाज, कंडरा समाज, कमार समाज, भुंजिया समाज, खरिया समाज, खड़िया समाज, खैरवार समाज, कोडाकू समाज, मुंडा समाज, कोंध समाज, धांगड़ समाज के समस्त समाज प्रमुख व समाज जन इस महासभा में अपने अपने वेषभूषा और साधन में उपस्थित होवे।साथ ही इन अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों को भी 19 फरवरी को एक दिन के आकस्मिक अवकाश लेकर आदिवासी संवैधानिक महासभा में उपस्थित होने की अपील की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!