छत्तीसगढ़

महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसान पंजीयन संशोधन तिथि में वृद्धि

राज्य शासन के पास विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में पंजीकृत किसानों में से कुछ किसानों के रकबा शून्य प्रदर्शित हो रहा है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं संरक्षण विभाग द्वारा ताजा आदेश में ऐसे शून्य रकबे वाले किसानों की सूची एनआईसी द्वारा समिति स्तर पर समिति के मॉड्यूल, मार्कफेड एचक्यू मॉड्यूल एवं तहसीलदार मॉड्यूल में प्रदर्शन करने की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के कृषि उप पंजीयक, तहसीलदार और नोडल अधिकारी को पत्र जारी करते हुए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए वे खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसान पंजीयन संशोधन हेतु लंबित आवेदनों का आगामी 5 दिसम्बर 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। ताकि यदि किसान के धान का रकबा शून्य प्रदर्शित होगा तो उसे विलोपित करने की कार्यवाही राज्य स्तर से की जा सकेगी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!