सरायपाली
सरायपाली:बस स्टैंड बैंक के सामने से युवक की बाईक पार


सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में रामप्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी ग्राम गगोरी तहसील सरसीवा जिला सारंगढ बिलाईगढ छ.ग. का मूल निवासी है, और दिनांक 13/05/2024 को अपने बैंक संबंधी लेनदेन के लिए बैंक ऑफ बडौदा सरायपली ब्रांच आया हुआ था और अपनी बाईक एचएफ डिलक्स कंपनी हिरो बाईक जिसका गाडी नंबर CG 04 MA 6160 था, उक्त बाईक को बस स्टैण्ड स्थित बैंक आफ बडौदा के अंदर समय सुबह 11 बजे के आसपास बैंक के अंदर गया और जब अपना बैकिंग संबंधी कार्य को निपटाकर करीब 12 बजकर 20 मिनट में बैंक से बाहर निकला तो बाईक अपने स्थान पर नहीं थी आसपास खोजने पर भी बाईक का अता पता नहीं लग पाया, और बाईक किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली थी, पुलिस ने379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

























