पटेवा: ट्रक में भिड़ंत दो की मौत

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत रोहिदास दहीफले ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम महिन्दा थाना अम्भोरा जिला बिड़ (महाराष्ट्र) का निवासी है । ड्रायवरी करता है । कक्षा सातवी तक पढा लिखा है । दिनांक 18/01/2025 को अहमदनगर महाराष्ट्र से ट्रक क्रमांक MH 23 W 1961 व ट्रक क्रमांक MH 14 JL 1999 में साथी गणेश दहीफले, कंडेक्टर नितिन चौहान प्याज लोड कर उड़िसा जा रहे थे कि दिनांक 20/01/2025 के रात्रि करीबन 03.00 बजे NH 53 रोड इण्डियन आयल पेट्रोल पंप के पास जोगीडीपा के पास पहुंचे थे कि गणेश दहिफले के ट्रक क्रमांक MH 14 JL 1999 के सामने जा रही ट्रक क्रमांक CG 04 MA 1472 के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने से ट्रक क्रमांक MH 14 JL 1999 ट्रक क्रमांक CG 04 MA 1472 के पीछे भाग में टकरा कर एक्सीडेन्ट हो गया, जिससे चालक गणेश दहीफले एवं कंडेक्टर सीट में बैठे नितिन चौहान को गंभीर चोट आया था, जिसे एम्बुलेंस से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव ले गये थे जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर गणेश दहीफले एवं नितिन चौहान को मृत घोषित कर दिये । पुलिस ने 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



















