भंवरपुर

कॉप ऑफ द मंथ चुनकर सम्मानित हुए भंवरपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र यादव

रिपोर्टर-संतोष पटेल

काकाख़बरीलाल,भंवरपुर:-भंवरपुर चौकी प्रभारी एवं उप निरीक्षक नरेंद्र यादव को कॉप ऑफ द मंथ चुन कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवा पुस्तिका में 500 रु. की नकद राशि प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया । इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है ।
यह ज्ञातव्य हो कि भंवरपुर चौकी के अंतर्गत ग्राम कारीडोंगर में पिपरु गोंड़ एवं राजपालपुर में लक्ष्मी प्रसाद कोंद की मृत्यु संदिग्ध हालत में हुई थी ।पुलिस चौकी भंवरपुर में प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया गया जिसमें डॉक्टर द्वारा दोनों की हत्या से मृत्यु होना उल्लेख किया गया। थाना बसना में अपराध क्रमांक 20/2019 धारा 302 एवं अपराध क्रमांक 33/2019 धारा 302/34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बन गई ।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने दोनों मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी उप निरीक्षक नरेंद्र यादव चौकी प्रभारी भंवरपुर को सौंपी।श्री यादव ने अपनी सूझबूझ एवं कार्य दक्षता का परिचय देते हुए न सिर्फ मामले का पर्दाफाश किया बल्कि आरोपी नोहर सिंह साकिन कारीडोंगर एवं आरोपी जनकराम, नीलसागर गोंड़ साकिन रजपालपुर को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। इस उपलब्धि पर उनके मनोबल बढ़ाने हेतु उन्हें कॉप ऑफ द मंथ 1/2019 में चयनित किया गया तथा उनकी सेवा पुस्तिका में ₹500 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें भंवरपुर चौकी के पुलिस स्टाफ ,परिजनों सहित इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!