सरायपाली

सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने पढा़ई तुहार द्वार के तहत लाउडस्पीकर स्कूल का किया शुभारंभ

सरायपाली (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग के द्वारा इस वैश्विक महामारी ( कोविड-19) कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु समस्त स्कूल कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थलों को बंद कर दिया गया है जिसके कारण प्रदेश में समस्त स्कूलों मैं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है इस विषय पर राज्य सरकार के सतत प्रयास के कारण शिक्षा विभाग के द्वारा ( पढ़ाई तुहार द्वार ) कार्यक्रम के तहत बच्चों को ऑनलाइन वर्चुअल स्कूल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिससे बच्चों को सीखने एवं सिखाने की प्रक्रिया सतत चलती रहे इस कार्यक्रम से वंचित छात्र जिनके पास मोबाइल एवं स्मार्टफोन नहीं है उनके लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार लाउडस्पीकर कक्षा का संचालन किया जाएगा इसी कड़ी में आज अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा सरायपाली विधानसभा के विधायक श्री माननीय किस्मत लाल नंद जी के मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पलसापाली संकुल नवागढ़ विकासखंड सरायपाली में लाउडस्पीकर स्कूल का शुभारंभ किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के सहयोग से लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई जिससे ऑनलाइन क्लास से वंचित छात्रों को लाउडस्पीकर स्कूल के सहायता से शिक्षा विभाग से जोड़कर सीखने एवं सिखाने का अवसर बच्चों को प्रदान किया जा रहा है इस अवसर पर विकास विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री आई पी कश्यप ग्राम पंचायत बोडेसरा सरपंच भगत राम साहू नोडल प्राचार्य जयंत चौधरी बलराम भाई संकुल समन्वयकसमन्वयक खिरोद्र कुमार सोनी, हीरालाल मानिकपुरी, खगेश्वर पटेल, राम प्रसाद नायक, समन्वयक विभीषण पटेल, दंडधर पटेल, जितेंद्र पाल नायक, रामेश्वर पटेल, सहानी त्रिपाठी, राजू कुमार चौहान ( एस एम सी )अध्यक्ष व ग्राम वासी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!