छत्तीसगढ़
कोमाखान : ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाईन का लोहा पोल को तोड़ा मामला दर्ज

कोमाखान. अगस्त कुमार ध्रुव ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कोमाखान के CSPDCL कार्यालय में कनिष्ठ यंत्री के पद पर पदस्थ है . चौखड़ी (कोमाखान) से ग्राम कसेकेरा (कोमाखान) में नवनिर्मित रोड़ का कार्य करीब 02 माह से चल रहा है इसी रोड़ के बीच घोयनाबाहरा में नवनिर्मित पुल के पास दिनांक 21 जुलाई के दोपहर करीब 02:00 बजे एक ट्रक क्रमांक CG 06 GG 9043 का चालक कृष्णा वर्मा के द्वारा लापरवाही पूर्वक अपने ट्रक को चलाकर रोड़ के किनारे स्थित 33 के.व्ही. लाईन का लोहा पोल (13 मीटर एच बीम पोल) को तोड़ दिया है जिससे विद्युत विभाग को करीब 62933/- रूपये का नुकसान हुआ है . पुलिस ने प्राथी कि शिकायत पर 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1




























