पटेवा : बरभाठा के परछी में लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते महिला गिरफ्तार

पटेवा. पटेवा पुलिस को 22 जुलाई को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बरभाठा की यशोदा आवड़े अपने घर के सामने परछी में आम लोगों को शराब पीने के लिये पानी, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया करा रही है, कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये अनुसार ग्राम बरभाठा में यशोदा आवड़े के घर सामने परछी में दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया । जहां पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा एक महिला को आम लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम यशोदा आवड़े पति गोविन्द आवड़े उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम बरभाठा थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) का रहने वाली बतायी । जिसके कब्जे से दो नग देशी प्लेन शराब की खाली पौवा शीशी, दो नग डिस्पोजल गिलास एवं दो नग पानी पाउच को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया । पुलिस ने आरोपिया को गिरफ्तार कर धारा 36(C) आबकारी एक्ट का के तहत मामला दर्ज किया है.






















