सरायपाली

सरायपाली: सेवा सत्संग दिवस का आयोजन

सरायपाली( काकाखबरीलाल). श्री योग एकांत सेवा समिति भंवरपुर द्वारा ग्राम तौलीडीह(बिलाईगढ़) में विश्व सेवा सत्संग दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया।   इस अवसर पर वंदेमातरम् सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष समाज सेवी शिक्षक एवं गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर जोगनीपाली के संचालक जन्मजय नायक शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायक ने कहा कि- मानव को सद्बुद्धि और विवेक की प्राप्ति के लिए सत्संग जरूरी है।सत्संग ही मानसिक दुर्गुणताओं को दूर कर वैचारिक शुद्धता की पृष्ठभूमि को प्रबल बनाती है।इस अवसर पर गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर के संस्थापक गोपनाथ गुरुजी,उपसंचालक दुर्गा चरण नायक संचालक सहयोगी देवेन्द्र पटेल, चतुर्भुज बढ़ाई आदि साथ में शामिल हुए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!