सरायपाली: बलौदिया ट्रेक्टर शो रूम के पास अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी ठोकर यूवक की मौत

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बाईक चालक की मौत हो गई। श्याम कतवाल ने पुलिस को बताया कि वह साकिन कसडोल थाना बलौदा जिला महासमुंद छ.ग.का निवासी है कि दिनांक 05/11/2025 को अपने घर में था कि फोन से सूचना मिला कि सड़क दुर्घटना से संजय कतवाल को चोंट लगने से शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया है सूचना मिलने पर अपने चचेरा भाई मनोहर भोई एवं गौतम भोई के साथ शासकीय अस्पताल सरायपाली में शाम करीबन 07:00 बजे आकर देखा तो भाई संजय कतवाल को चीरघर में पहुंचा दिये थे । घर परिवार में पता करने पर बताये कि भाई दिनांक 05/11/2025 को अपने मोटर सायकल सुपर स्प्लेन्डर क्रमांक CG 06 GG 6623 से सामान खरीदने सरायपाली आया था जो सामान खरीद कर वापस अपने मोटर सायकल से घर जा रहा था बलौदिया ट्रेक्टर शो रूम एवं साहू ट्राली रिपेयर वर्कशाप पदमपुर रोड जोगनीपाली के पास पहुंचा था तभी अज्ञात वाहन के एक्सीडेंट करने से भाई संजय कतवाल के सिर, सीना, बदन में चोंट लगने के कारण उपचार हेतु डायल 112 वाहन से शासकीय अस्पताल लाने पर डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर मृत घोषित कर दिये कि अज्ञात वाहन के द्वारा तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से चोंट लगने के कारण भाई संजय कतवाल की मृत्यु हुई है । पुलिस ने 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























