पिथौरा
पिथौरा : खेत में लगे बोर पंप चोरी मामला दर्ज

पिथौरा. सेतकुमार बरिहा ने पिथौरा पुलिस को बताया कि वह
ग्राम राजाडेरा में रहता है. महिला बाल विभाग संचालनालय रायपुर में सहायक ग्रेड -3 के पद पर कार्यरत है. ग्राम राजाडेरा में कृषि योग्य भूमि में बोर पंप लगवाया था जिसे दिनांक 21 सितम्बर को शाम करीबन 07 बजे वह अपने खेत में देखा था दिनांक 22 सितंबर को सुबह करीबन 07 बजे नहाने के लिये बोर के पास गया तो बोर पंप नही था आसपास पता तलाश किया नही मिला बोर पंप में लगे पाईप को निकालकर खेत में फेंक दिया है उनके बोर पंप MAHANADI HP.2.0 MODEL V-4 Sr. No. 294 कीमती करीबन 8000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1



























