मातृभाषा दिवस एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पिथौरा ( काकाखबरीलाल)। शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में गुरुवार को शासन निर्देशानुसार मातृभाषा दिवस, माता उन्मुखीकरण एवं रीडिंग कैपेन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शाला के प्रधान पाठक श्रीमती संगीता रात्रे,रीडिंग कैंपेन मेंटर दिव्या शर्मा,रानू शर्मा,वासना साहू,कु. ज्योति उके, बलराम नेताम,जितेंद्र कुमार साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं छत्तीसगढ़ के राजगीत अरपा पैरी के धार गायन के साथ किया गया । तत्पचात प्रधान पाठक श्रीमती संगीता रात्रे द्वारा मातृभाषा के महत्व के बारे में बताया गया साथ ही बच्चों के सीखने के स्तर को अच्छे बनाये रखने के लिए माताओ से घर मे शैक्षिक वातावरण बनाने के लिये कहा गया । दिव्या शर्मा द्वारा सभी माताओ से रीडिंग कैम्पेन में सहयोग के लिए कहा गया।शिक्षक बलराम नेताम द्वारा वाचन कौशल अभियान पर चर्चा करते हुए माताओ से निवेदन किया कि बच्चे छोटे हो या बड़े सभी को एक जगह बैठाकर उनके स्तर अनुरूप शैक्षिक वार्ता करना व घर मे माताओ द्वारा बच्चो से उनके स्थानीय भाषा मे चर्चा करने को कहा गया जितेंद्र कुमार साहू द्वारा सप्ताह में एक दिन कोई भी आकर स्थानीय कहानी का वाचन के लिए अपील की गई ,माताओ द्वारा भी अपना विचार रखा गया। उसके बाद पांच माताओ को पहिली से पांचवी तक के बच्चों के पठन कौशल को परखने के लिए चयन किया गया । साथ ही सभी माताओ को बच्चो के उपस्थिति में मुस्कान पुस्तकालय में मनोरंजक कहानी कविता का वाचन कराया गया।मातृभाषा दिवस एवं माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के अवसर पर माताओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया था जिसमें प्रमुख रुप से कुर्सी दौड़,सुई धागा,मोमबत्ती जलाओ,नारियल फेंक,बिंदी लगाओ एवं विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गये जिसमें कुर्सी दौड़ में प्रथम इंद्राणी,द्वितीय श्यामा यादव,मोमबत्ती जलाओ प्रथम धर्मिन धीवर,नारियल फेक में धर्मिन धीवर प्रथम व भागबती यादव द्वितीय रही सभी प्रतिभागियो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये संकुल समन्वयक श्री आशीष कुमार साहू,शिक्षा ज्योति (PLC)टीम के सदस्य लुकेश्वर सिंह ध्रुव,खोरबाहरा सोनवानी,बाबूलाल ध्रुव,नीलकण्ठ यादव,चन्द्रभान ध्रुव,द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।कार्यक्रम की जानकारी बलराम नेताम ,सहायक शिक्षक (न.नि) द्वारा दी गई ।
























